{"_id":"68e03a6d807c94c7db0a337a","slug":"four-malaria-and-12-typhoid-patients-were-found-in-bhirawati-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123480-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भिरावटी में चार मलेरिया और 12 टाइफाइड के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भिरावटी में चार मलेरिया और 12 टाइफाइड के मरीज मिले
विज्ञापन
धनारी के गांव भिरावटी में गंदगी से पटी पड़ी नालियां। संवाद
धनारी। भिरावटी गांव में डेंगू से युवक की मौत के बाद हड़कंप मच हुआ है। वहीं बुखार का प्रकोप जारी है। एक के बाद एक मरीज बुखार से पीड़ित निकल रहे हैं। दूसरे दिन भी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर 346 मरीज का उपचार किया और दवाएं वितरित कीं। मृतक परिवार के दो मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार की जांच में दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव और 12 टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को भी दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं और जांच भेजी जाएगी।
गांव भिरावटी में शुक्रवार को डॉ. नुरुल हसन, डॉ. कृति यादव, डॉ. कन्हैया पाठक, डॉ. हरवेंद्र यादव के नेतृत्व में प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप कर दवाएं दीं और 30 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि कैंप में 346 मरीजों का चेकअप किया गया। इसमें 50 मरीज खुजली, 72 मरीज खांसी, शेष मरीज बुखार के मिले हैं। एक मरीज चंद्रप्रभा 46 वर्ष को बुखार में हालात गंभीर होने पर सीएचसी रजपुरा भेजा गया है। एसीएमओ समेत रजपुरा सीएचसी प्रभारी पवन सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भिरावटी में नालियां गंदगी से अटीं, नहीं पहुंचे सफाईकर्मी न ही छिड़काव
धनारी। भिरावटी गांव में हालात ये कि नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। इनमें मच्छर पनप रहे हैं। वहीं अब तक न तो गांव में सफाई कर्मचारी पहुंचा है और न हीं एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई ने गांव के रास्तों का निरीक्षण किया। इसमें गंदगी पाई गई। सफाई के निर्देश देने के बाद भी सफाई अभियान नहीं चलाया गया। नालियों में कीचड़ भरा हुआ है। जिससे पानी चल नहीं पा रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं डॉ. हरवेंद्र यादव ने बताया कि रोजाना शाम सात बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, गुनगुने पानी का सेवन करने व पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी।