फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four killed in roadways bus collision in Sambhal

कातिल बस: बहन को लेकर घर जा रहा था भाई, संभल में बेकाबू रोडवेज ने कुचलीं चार जिंदगियां, परिवार में पसरा मातम

Sun, 30 Jul 2023 09:40 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 09:40 PM IST
सार

बाइक पर उनके साथ शबाना की दो साल की बेटी जुनैरा व डेढ़ माह की बेटी थी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के पास चंदौसी की ओर से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Four killed in roadways bus collision in Sambhal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के चंदौसी में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव नरौली निवासी शाजे आलम (22), शाजे आलम की बहन शबाना (32) पत्नी सादाब, दो साल की भांजी जुनैरा और डेढ़ माह की भांजी की मौत हो गई। युवक अपनी बहन और भांजियों को बहन की ससुराल से अपने घर लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


नरौली के मोहल्ला मुल्लाना शाजे आलम हिमाचल में फर्नीचर बनाने का काम करता है। मोहर्रम पर वह घर आया था। रविवार को मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव देवीपुरा नंगला निवासी अपनी बहन शबाना को ससुराल से बाइक पर लेकर नरौली जा रहा था। बाइक पर उनके साथ शबाना की दो साल की बेटी जुनैरा व डेढ़ माह की बेटी थी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के पास चंदौसी की ओर से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चंदौसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शाजे आलम व जुनैरा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शबाना व डेढ़ माह की बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डेढ़ माह की बच्ची को मृत घोषित कर दिया और शबाना को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। शाजे आलम के पिता साबिर की ओर से थाना बनियाठेर में अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed