{"_id":"5e1e13f38ebc3e4b166c3665","slug":"four-injured-in-road-accident-sambhal-news-mbd3363567104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां/सौंधन। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-संभल मार्ग स्थित गांव उधरनपुर के नजदीक दो बाइको में आमने- सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार को गांव उधरनपुर के नजदीक हुई बाइकों की टक्कर में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी चंद्रभान और उनकी भाभी त्रिवेणी देवी घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने देवर के साथ दवाई लेने के लिए गवां जा रही थी। जैसे ही गांव उधरनपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया।
घायलों को यूपी 112 पुलिस ने रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरा हादसा रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर के नजदीक हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें रजपुरा निवासी पंकज और जयदासपुर निवासी श्योराज सिंह घायल हो गए हैं। बाइक सवार दोनों युवकों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।