फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four farmers in Sambhal fined Rs 10,000 for burning stubble

Sambhal News: पराली जलाने पर संभल में चार किसानों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four farmers in Sambhal fined Rs 10,000 for burning stubble
संभल। पराली जलाने के मामले में चार किसानों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चौधरी सराय के निवासी कयास, जावेद असलम खां, इस्माइल, सुबहान ने पराली जलाई। निगरानी टीमों ने खेतों पर जाकर जांच पड़ताल के बाद इसकी पुष्टि की। इसी के क्रम में प्रत्येक किसान पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पराली जलने से हानिकारक गैस जैसे कार्बनडाई आक्साइड एवं कार्बन मोनो आक्साइड निकलती है। वातावरण में इसके फैलने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सांस संबंधित बीमारियां बढ़ जाती है। पराली जाने पर लगातार निगरानी की जा रही है। दो एकड़ से कम में पराली जाने पर 2500 व इससे अधिक में 5000 और पांच एकड़ से अधिक में 15 हजार रुपये तक के जुर्माने का नियम है।
विज्ञापन

कहा कि पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। कृषि वैज्ञानिक अरविंद कुमार का कहना है कि किसान पराली को पशुशाला में बिछाने, कंपोस्ट खाद बनाने में प्रयोग कर सकते हैं। यदि कहीं अधिक नजर आती है तो उसे नजदीक की गौशाला में दे दें। ताकि पशु उसे खा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed