{"_id":"61803e26169e6f71185bcab5","slug":"four-bighas-of-sugarcane-burnt-due-to-high-tension-line-wire-falling-chandausi-news-mbd4082010191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से चार बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से चार बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर महाराजी में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार गिरने से चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
गांव बैरपुर महाराजी निवासी किसान मोहर पाल सिंह के गन्ने की फसल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को अचानक हाईटेंशन का लाइन का जर्जर तार टूटकर फसल पर जा गिरा। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने गन्ने के खेत में आग लगती देखकर शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आग बुझाने के कार्य में जुट गए।
सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान मोहर पाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन विद्युत विभाग में कोई सुनवाई नहीं हुई।