फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four arrested for over-filling animals

वाहन में क्षमता से अधिक पशु भर कर लाने में पशु व्यापारी और वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for over-filling animals
संभल। वाहनों में क्षमता से अधिक पशु भर कर लाने वाले दो पशु व्यापारियों और दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पशु व्यापारियों और वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के दरोगा चांदवीर सिंह ने बताया कि चिमियावली में आयशर कैंटर में 12 और अशोक लीलेंड में 16 पशु भूसे की तरह भरे हुए थे। बैठने तक को जब वाहन में जगह नहीं मिली तो यह पशु आपस में टकरा कर चोट खा गए। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पशु से भरे वाहन पुलिस के हवाले किए हैं। उन्होंने बताया कि आयशर कैंटर में पशु लेकर आए मुरादाबाद के गलशहीद स्थित बड़ा हाता के निवासी कलुआ पशु लाने ले जाने का कारोबार करते हैं। इस वाहन के चालक अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के मसूदपुर निवासी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी रिपोर्ट फैजाबाद जिले के सुहावल क्षेत्र में स्थित पौटा बिटौरा निवासी इरशाद तथा पशु लाने ले जाने का कारोबार करने वाले भोजपुर मुरादाबाद के भोजपुर के ढकिया नगला निवासी अनस के खिलाफ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed