Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Forty thousand population in Sambhal did not get electricity for four hours

Sambhal News: संभल में चालीस हजार आबादी को चार घंटे नहीं मिली बिजली

Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand population in Sambhal did not get electricity for four hours
संभल। मुख्य बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर की सीटी ( विद्युत उपकरण ) फटने से शहर के 7500 उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। आपूर्ति बाधित होने के चलते करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। शिकायतें बिजलीघर से लेकर एमडी कार्यालय मेरठ तक दर्ज कराई गईं। शिकायतकर्ताओं को ओवरलोड के चलते फाॅल्ट होने की जानकारी दी गई। शाम के समय पानी भरने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। हर दिन चार से पांच घंटे की बिजली अघोषित बिजली कटौती होती है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जब करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने बिजलीघर के कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दीं। इस दौरान जानकारी मिली कि ओवरलोड के चलते फाॅल्ट हो गया है। मोहल्ला ठेर निवासी सुमित रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने एमडी कार्यालय मेरठ में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां से जानकारी मिली कि ओवरलोड के चलते फॉल्ट हो गया है। नीरज कुमार ने बताया कि हर दिन बिजली कटौती दिन में की जाती है। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजलीघर की सीटी ओवरलोड के चलते फट गई थी। उसकी मरम्मत कराने के दौरान आपूर्ति बाधित रही। इसलिए उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष त्रिपाठी, एसडीओ शहर, संभल।
0000000000000
देहात क्षेत्र में बिजली संकट, किसान फसलों की सिंचाई करने के लिए परेशान
संभल। देहात क्षेत्र में बिजली का संकट इन दिनों बना हुआ है। धान की फसल बड़े रकबे में लगी है। बारिश न होने के चलते अब फसल को सिंचाई की जरूरत है। बिजली कटौती 10 से 12 घंटे की जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक 18 घंटे बिजली आपूर्ति देहात क्षेत्र को मिलनी चाहिए लेकिन इन दिनों किसानों का दावा है कि चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। गांव दिलगौरा के किसान जयपाल यादव ने बताया कि फसल सूख रही है। चार-पांच घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। गांव बबनपुरी के किसान शीशपाल ने बताया कि कैलादेवी बिजलीघर पर किसानों के लिए कृषिस फीडर बनाया गया है। इसके बाद भी आपूर्ति नहीं मिल रही। गांव अलिया कल्यानपुर निवासी किसान निक्सम चौधरी ने बताया कि बिजली शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। गांव अकबरपुर गहरा निवासी किसान विजय विक्रम ने बताया कि आपूर्ति कम मिल रही है उसमें भी ट्रिपिंग की समस्या है।

0000000000000
क्षमता बढ़ाई लेकिन ओवरलोड कम नहीं हो सका
जिले में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते आठ उपकेंद्रों में क्षमता बढ़ाई गई है। 700 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इसके बाद भी विभाग ओवरलोड कम नहीं कर सका है। ओवरलेाड का खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं। ऐसे में समस्या किसानों के साथ सबसे ज्यादा है। सिंचाई के लिए आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लाइनलॉस ओवरलोड का बड़ा कारण है। संभल के हातिम सराय और रायसत्ती क्षेत्र में लाइनलॉस सबसे ज्यादा होता है। विभाग इस लाइनलॉस को कम नहीं कर सका है। इसके चलते शहर में ओवरलोड की बड़ी समस्या है। इसी तरह का लाइनलॉस जिले के कई अन्य क्षेत्र में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed