फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Forests and land will be saved only if farmers are organised: Tikait

किसान संगठित होंगे तभी बचेंगे जंगल और जमीन : टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Forests and land will be saved only if farmers are organised: Tikait
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए किसानों से एकजुट होने को कहा। बोले कि संगठित होने से ही जंगल और जमीन बचेगी, संगठित होंगे तभी जान बचेगी। इस सरकार में किसानों का कोई काम नहीं हो रहा, केवल बड़े उद्योगपतियों का ही हर तरह से ध्यान रखा जा रहा है। दूसरे देशों में लड़ाई हो रही है और यहां की सरकार पेट्रोलियम पदार्थों व गैस के रेट बढ़ा ही है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के मेला ग्राउंड में शुक्रवार को किसान मजदूर संवाद महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैं। ऐसे निर्णय ले रही हैं, जिससे किसान खेती करना छोड़ दें और उद्योगपति मित्र खेती करें। भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता किसान को गुलाम बनाने वाला है। भारत का किसान बाजार में अमेरिका के सामने नहीं टिक सकता। यहां छोटी जाेत के किसान हैं अमेरिका में बड़े किसान हैं।
विज्ञापन

कहा कि अमेरिकी सरकार अपने किसानों को भारी सब्सिडी देती हैं और भारत सरकार जीएसटी के नाम किसानों से भारी टैक्स वसूलती है। डीजल पर केंद्र व प्रदेश सरकार भी शुल्क वसूलती है। बोले कि सरकार कोई भी हो किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। संगठित होने से ही जंगल और जमीन बचेगी। उन्होंने युवाओं से नशा ने दूर रहने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति नाम आठ सूत्रीय मांगों ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर व जिले की समस्याओं से संबंधित जिलाधिकारी नाम ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान विरोधी निर्णय ले रही है और झूठे व खोखले वादे कर रही है। आलू किसान बर्बाद हो रहा है, लेकिन सरकार निर्यात नहीं खोल रही हैं। आलू की सरकारी खरीद नहीं हो रही हैं। कृषि मंत्री लोकसभा में झूठ बोल रहे हैं किसानों की आमदनी घट रही है और लागत लगातार बढ़ रही रही है।

प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव के संयोजन में हुई महापंचायत में रामवीर सिंह यादव, महावीर, विमल यादव का योगदान रहा। राकेश टिकैत की अनुशंसा पर रामवीर यादव को मंडल उपाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश नियुक्त करने की घोषणा की गई। अध्यक्षता महावीर सिंह व संचालन प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव वे किया।

इन्होंने भी रखे विचार
महापंचायत को मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष मानपाल सिंह यादव, जगजीत सिंह गिल, रामाशंकर शंखधार, उदयवीर सिंह यादव, सोमवीर सिंह, दिनेश यादव, आनंद सिंह, रनवीर सिंह यादव, महेश यादव, मुकेश यादव, डॉ. पुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, हाजी अजीम सिद्दीकी, राहत जहां, चंद्रपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह, शिवनारायण सिंह यादव, बाबूराम तोमर, ऋषिपाल सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, रामाशंकर शर्मा, गायत्री यादव, रंजीत सिंह, सुनील चौधरी, राजेश मौर्य, शिशुपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।


-----------------------



प्राचीन शिवालय में पहुंचकर मत्था टेका

चंदौसी। भाकियू टिकैत के प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन लगभग दो बजे महापंचायत में बेरनी पहुंचे। इससे पूर्व तेज बरसात होने के बावजूद किसानों की भीड़ डटी रही और दोनों नेताओं के पहुंचते ही नारे गूंजने लगे। महापंचायत को संबोधित करने के बाद भाकियू नेता बेरनी के प्राचीन शिवालय में पहुंचे जहां शीश नवाया। इसके साथ ही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed