फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Football Tournament: DFA Moradabad defeated Hind Inter College

फुटबाल टूर्नामेंट : डीएफए मुरादाबाद ने हिंद इंटर कॉलेज को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Football Tournament: DFA Moradabad defeated Hind Inter College
फुटबाल खेलतीं टीमें। - फोटो : फुटबाल खेलतीं टीमें।
सिरसी। सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन हिंद इंटर काॅलेज संभल और डीएफए क्लब मुरादाबाद की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें डीएफए मुरादाबाद ने फरमान के तीन गोलों की मदद से हिंद इंटर काॅलेज की टीम को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नही कर पाईं। दूसरे हाफ में डीएफए मुरादाबाद ने बेहतरीन तालमेल बनाते हुए हिंद इंटर कालेज के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए एक के बाद एक चार गोल किए। डीएफए मुरादाबाद की ओर से फरमान ने दूसरे हाफ के शुरू होते ही पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद ही अरमान ने दूसरा गोल किया। मैच के अंतिम छड़ों में फरमान ने लगातार दो गोल करके टीम को चार शून्य से जीत दिलाई।
विज्ञापन

फरमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका फरहान रजा ने निभाई। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान कोच नादिर रजा, वसीम हैदर उर्फ बशशन, मोहम्मद अब्बास, बब्बन, शराफत, आशिक अब्बास शाजी, लारेब, औसाफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed