फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Food grains will be distributed to Antyodaya ration card holders till 28th.

Sambhal News: अंत्योदय राशन कार्डधारकों को 28 तक होगा खाद्यान्न का वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Food grains will be distributed to Antyodaya ration card holders till 28th.
बहजोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को माह दिसंबर का निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। डीएसओ शिवि गर्ग ने बताया कि वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह अक्टूबर से दिसंबर का तीन किलोग्राम चीनी का वितरण प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 54 रुपये में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चीनी का यह वितरण 10 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि इसी प्रकार माह दिसंबर में इन तिथियों में ही अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किलोग्राम गेहूं, 16 किलोग्राम चावल तथा चावल के स्थान पर उपलब्धता के मुताबिक 5 किलोग्राम मक्का का वितरण किया जाएगा। यह वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके अलावा पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल तथा एक किलोग्राम मक्का का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के हिसाब से होगा।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें उपभोक्ता किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। इस बीच उपभोक्ताओं मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed