{"_id":"6237892c9938b82c4a0508f0","slug":"follower-of-sambhal-kotwali-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd4221050166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल कोतवाली के फॉलोअर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल कोतवाली के फॉलोअर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
नरौरा बैराज पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। वह संभल कोतवाली का फॉलोअर था। सूचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा है।
रजपुरा थाना के क्षेत्र के गांव पवारी निवासी नरेश कुमार (32) संभल कोतवाली में फॉलोअर था। काम से छुट्टी लेने के बाद नरेश कुमार बाइक से नरौरा बैराज के निकट अपनी ससुराल जा रहा था। नरौरा बैराज चौकी के पास ट्रक ने नरेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों ने चौकी में पुलिस को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी गुन्नौर सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक पुलिस हिरासत में हैं। सूचना पर सीओ गुन्नौर डीके शर्मा, एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सड़क हादसे में मरने वाला संभल कोतवाली का फॉलवर था। शव पीएम को भेजा जा रहा है। प्रशासन से जो भी मदद होगी, हर संभव कराई जाएगी।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।