फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Follow the path of righteousness: Maulana

नेकी के रास्ते पर चलें : मौलाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Follow the path of righteousness: Maulana
सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में इमाम हजरत कासिम में मजलिस को ​खिताब फरमाते मौलाना हसीन अख्तर। सं
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में स्थित अजाखाना हजरत कासिम में कर्बला के शहीदों के पहले अशरा-ए-अरबायीन का सिलसिला जारी है। इसकी छठी मजलिस को संबोधित करते हुए मेरठ से आए मौलाना हसीन अख्तर ने कहा कि इंसान को अपने अच्छे और गलत कामों का हिसाब किताब खुद को ही देना है, इसलिए गलत कामों से बचो और नेकी के रास्तों पर चलो।
विज्ञापन

कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी सादगी से बितानी चाहिए। अपनी दौलत, ताकत, जवानी और खूबसूरती पर घमंड नहीं करना चाहिए। एक झटके में ही दौलत, ताकत और खूबसूरती खत्म हो जाती है। किसी का हक मार कर दौलत इकट्ठी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मरने के बाद इंसान इस दुनिया से खाली हाथ ही जाता है और उसकी दौलत का मजा दूसरे लोग लेते हैं। मजलिस के आखिर में कर्बला के शहीदों की कुर्बानी पढ़ते हुए इमाम हुसैन के जवान बेटे हजरत अली अकबर की शहादत बयान करते हुए कहा कि हजरत अली अकबर के सीने में यजीद की जालिम फौज ने नेजा मार दिया था, जिससे वह शहीद हो गए थे। यह सुनकर अजादारों की आंखें गमगीन हो गईं। मजलिस में मर्सिया चौधरी बबर, गुलशन रजा, नसीमुल हसन, खुर्शीद अनवर, खावर रजा आदि ने पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed