फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog halted train movement in early DecemberFog halted train movement in early December

Sambhal News: दिसंबर की शुरुआत में कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fog halted train movement in early DecemberFog halted train movement in early December
चंदौसी। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। शनिवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा लोकल रूट की ट्रेनें भी लेटलतीफी से आई। जिस कारण यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत होते ही ठंड बढ़ गई है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने लगा है। इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखने लगा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। शनिवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011 अपने तय समय सुबह 4.55 बजे के बजाय सुबह 6.40 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेन करीब एक घंटा 45 मिनट लेट रही। वहीं, अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर 54391 को भी कोहरे ने प्रभावित किया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 7.30 बजे की जगह 8 बजकर 9 मिनट पर आई। इससे यात्रियों को आधा घंटा से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। साथ ही, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर 54352 भी देरी से आई और अपने समय सुबह 7.25 बजे के बजाय 8.31 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन एक घंटा 6 मिनट लेट रही। इसके अलावा पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस 12036 भी अपने समय 10.58 पर न पहुंच सकी और करीब 38 मिनट की देरी से चंदौसी स्टेशन आई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर में कोहरा बढ़ने के साथ ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है, जिससे देरी होती है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed