फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog and cold wave increased the problems, people shivered.

Sambhal News: कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाईं दिक्कतें, ठिठुरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave increased the problems, people shivered.
चंदौसी। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। पहली जनवरी को सुबह से ही गलन और कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ठंड और कोहरे की मार के चलते बड़ी संख्या में लोग घरों में ही रहे, जिससे बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता काफी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे और संपर्क मार्गों पर लाइटें जलाने के बाद भी वाहन रेंगते नजर आए। ठंड के कारण आमजन अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे। हालांकि सुबह के समय कोहरा कुछ देर ही रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संभल में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य हो गई। वाहन चालको दुश्वारी का सामना करना पड़ा। दिनभर धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित रहा। सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। अलाव से ही राहत पा सके। बृहस्पतिवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed