{"_id":"6600685f273c7723a309b476","slug":"flying-squad-caught-cash-worth-rs-135-lakh-from-dcm-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-108741-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उड़नदस्ते ने डीसीएम से पकड़ी 1.35 लाख रुपये की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उड़नदस्ते ने डीसीएम से पकड़ी 1.35 लाख रुपये की नकदी
Sun, 24 Mar 2024 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। उड़नदस्ते ने आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर दिनौरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान डीसीएम से 1.35 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। बहजोई निवासी खल व्यापारी नकदी से संबंधित कागजात मौके पर नहीं दिखा पाया।
उड़नदस्ता वाणिज्य कर अधिकारी राम लखन यादव ने बताया कि वह टीम के साथ दिनौरा चौराहे पर तैनात थे। दस दौरान बबराला की ओर आ रही डीसीएम को रोक लिया। इसके चालक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 1.35 लाख रुपये बरामद किए गए। जिसमें बहजोई क्षेत्र के गांव पगौना के रहने वाले चालक सुखबीर सिंह ने बताया कि वह गुन्नौर क्षेत्र के बैरपुर गांव में खल की बोरी की बेच कर बहजोई लौट रहा था। एक दुकानदार से ली गई रकम बहजोई में खल व्यापारी को देनी थी। चालक इस संबंध में वह धनराशि से संबंधित कोई भी बिल या अन्य साक्ष्य नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने इस धनराशि को थाने में जमा कराया। उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई साक्ष्य नहीं दिखाया गया था। बाद में कारोबारी कुछ बिल लेकर आए थे। तब तक कार्रवाई हो चुकी थी।