फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flying squad caught cash worth more than Rs 3 lakh including jewelery

उड़नदस्ते ने जेवर समेत 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flying squad caught cash worth more than Rs 3 lakh including jewelery
मढ़न/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर उर्फ मल्लपुरा में उड़नदस्ते ने कार से सोने के जेवरात व चांदी का बुरादा और नकदी पकड़ी है। कार स्वामी जेवरात व नकदी की सही जानकारी नहीं दे सके। टीम ने जेवर, चांदी का बुरादा व रुपयों को सीज कर ट्रेजरी भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव ओबरी निवासी सलीम व मेंहदी हसन अपनी कार से मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा जा रहे थे। मालपुर मिलक बैरियर पर चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने कार रोक ली। तलाशी लेने पर कार से पुरानी चांदी, 41 ग्राम सोना, 1 किलो 600 ग्राम चांदी का बुरादा व 99 हजार नौ सौ रुपये की नकदी बरामद की है। उड़नदस्ते ने कार चालक सलीम से सोने, चांदी व रुपयों से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन कार स्वामी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। टीम ने जेवर, चांदी का बुरादा व रुपयों को सीज कर ट्रेजरी भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं असमोली में संभल-जोया मार्ग स्थित मातीपुर बैरियर पर उड़नदस्ते ने अमरोहा की ओर से आ रही कार को रोक लिया और चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार स्वामी के कब्जे से 3 लाख 10 हजार रुपयों की नकदी पकड़ी है। उड़नदस्ते ने अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव अतरासी कला निवासी नदीम से धनराशि के बारे में जानकारी मांगी तो उससे कोई संतुष्ट जवाब न मिलने पर टीम ने धनराशी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed