फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flour mill owner dies after the threat of electricity SDO, angry relatives jammed

बिजली एसडीओ की धमकी के बाद आटा चक्की मालिक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Flour mill owner dies after the threat of electricity SDO, angry relatives jammed
सैदनगली-मनोटा मार्ग पर भटपुरा के नजदीक हंगामा कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम विनय कुमार मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मुर्थला में एक आटा चक्की मालिक की मौत होने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलक सैदनलगी-मनोटा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि आटा चक्की चलाने वाले ग्रामीण को बिजली विभाग के अधिकारी ने कार्रवाई के नाम पर धमकाया था। धमकी से दहशत में आए आटा चक्की मालिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीस मिनट बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव मुर्थला निवासी अतर सिंह (50) पुत्र जमना प्रसाद की शनिवार की देर रात मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण एकत्र हुए और सैदनगली-मनोटा मार्ग पर गांव भटपुरा के निकट जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम विनय कुमार मिश्र कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीण व परिजनों को समझाया। अतर सिंह के बेटे मुकुल ने बताया कि उसके पिता गांव में आटा चक्की चलाते थे। आरोप है कि शनिवार की दोपहर एसडीओ देहात आटा चक्की पर आए थे और उन्होंने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए दो लाख रुपयों की मांग की। जब रुपये देने से मना किया तो कार्रवाई की धमकी दी और लाखों रुपये का समन शुल्क जमा कराने की बात कहकर धमकाया। मृतक के बेटे का आरोप है कि एसडीओ की धमकी से उसके पिता तनावग्रस्त हो गए और शनिवार-रविवार की देर रात दो बजे करीब हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अमरोहा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने मृतक के बेटे की बात को सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान करीब 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बिजली बिल कम आने पर जांच करने पहुंचे थे : एसडीओ
संभल। अवैध वसूली के आरोप और ग्रामीण की मौत के जिम्मेदार कहे जा रहे एसडीओ का कहना है कि मृतक की आटा चक्की पर 7.5 हॉर्सपावर का कामर्शियल कनेक्शन स्वीकृत है। शनिवार को साढ़े तीन बजे गांव मुर्थला पहुंचकर चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान चोरी की बिजली से आटा चक्की चलती मिली। आटा चक्की स्वामी को बिजली चोरी करने की बात कही तो उन्होंने अपना मीटर खराब होने की बात कही और यह भी बताया था कि उन्होंने मीटर दूसरा लगाने के लिए आग्रह किया है। एसडीओ का दावा है कि जब यह जानकारी मिली तो जांच पड़ताल के लिए एक दिन का समय दिया गया था। अब रविवार को ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिली है लेकिन जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर पर शव ले जाना चाहते थे ग्रामीण
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा का कहना है कि ग्रामीण शव ट्रैक्टर-ट्राली में लेकर ऐंचोड़ा कंबोह बिजली घर जा रहे थे। रास्ते में रोककर समझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने सैदनगली-मनोटा मार्ग पर भटपुरा गांव के निकट शव रखकर जाम लगा दिया था। एहतियाती तौर पर नखासा और असमोली थाने की पुलिस मौके पर बुलाई गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कनेक्शनधारक का बिल काफी कम आ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ जांच करने के लिए पहुंचे थे। मौके पर बिजली चोरी से चलती मिली। अब जो आरोप लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed