फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flood threat, 1.71 lakh cusec water discharge from Narora barrage

बाढ़ का खतरा : नरौरा बैराज से 1.71 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Flood threat, 1.71 lakh cusec water discharge from Narora barrage
गुन्नौर में नरौरा बैराज पर गंगा में बढ़ा जलस्तर - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/गुन्नौर। नरौरा बैराज से रविवार की शाम छह बजे 1.71 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे जुनावई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रात तक पानी फैल जाएगा। सुबह तक आबादी के निकट पहुंचने की संभावना है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर ग्रामीणों को गंगा तट की ओर न जाने की अपील की गई है। साथ ही जरूरत का सामान एकत्र कर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार की सुबह नरौरा बैराज से मात्र 14 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। रविवार की सुबह तक यह पानी बढ़कर 83 हजार क्यूसेक पहुंच गया। रविवार की शाम छह बजे नरौरा बैराज से एक लाख 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

गंगा जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। अभी गंगा के बहाव मार्ग से निकलकर पानी रजवाहों तक पहुंच गया है। रात में ही बाढ़ प्रभावित गांवों के जंगल में रात के समय गंगा का पानी भर जाएगा। अधिकारियों की मानें, तो सोमवार की सुबह तक किनारे के गांव रघुपुर पुख्ता, सालिंग की मढ़ैया में आबादी के निकट तक पानी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों को किया सक्रिय
सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। अमीन, लेखपाल को गांव में भेजकर प्रशासन ने ग्रामीणों से गंगा तट की ओर जंगल में न जाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कभी भी क्षेत्र को छोड़ना पड़ सकता है। कहा कि जंगल क्षेत्र में जाने से जान का खतरा हो सकता है।
जंगल में आना शुरू हुआ पानी
चंदौसी। गांव रघुपुर पुख्ता निवासी ग्रामीण भोपाल सिंह ने बताया कि गंगा के बहाव से पानी निकलकर जंगल की ओर बढ़ रहा है। फसलों में रात में पानी भर जाएगा। सुबह तक आबादी तक पहुंचने का खतरा है। सुबह पानी बहुत कम था। तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है।
छह चौकी और आठ आश्रय स्थल बने
चंदौसी। बाढ़ की आशंकाओं को लेकर प्रशासन ने छह बाढ़ चौकियां बनाई हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर, जूनियर हाईस्कूल स्कूल खिरकवारी टप्पा वैश्य, प्राथमिक विद्यालय काशीपुर, जूनियर हाई स्कूल रसूलपुर, प्राथमिक स्कूल शाहजहानाबाद डांडा, प्राथमिक विद्यालय चाऊपुर डांडा में बाढ़ चौकी बनी है। वही आठ आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इनमें हरि बाबा इंटर कॉलेज घोसली राजा, युगनिर्माण विद्यापीठ मणिकावली, जनता इंटर कॉलेज जुनावई, राजकीय महाविद्यालय जुनावई, दीनानाथ इंटर कॉलेज गुन्नौर, सिपाहीलाल इंटर कॉलेज राजपुरा, रविदास इंटर कॉलेज जिजोड़ा डांडा, हरिबाबा इंटर कॉलेज गवां को आश्रय स्थल बनाया गया है।

ये है बाढ़ प्रभावित गांव:
जुनावई क्षेत्र के गांव खादर में ही बाढ़ आती है। तटबंध से आगे बसे गांव रघुपुर पुख्ता, बझांगी, सालिंग मडैय्या, काशीपुर, मैंगरा, तोतापुर, उदिया नगला बाढ़ प्रभावित गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed