फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   flood of ganga

गंगा की बाढ़ में रघुपुरपुख्ता में खेत डूबे

Tue, 26 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Tue, 26 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
flood of ganga
रघुपुरपुख्ता गांव में नाव से जाते ग्रामीण।

विज्ञापन
गंगा नदी में बाढ़ के पानी से गुन्नौर तहसील के रघुपुरपुख्ता गांव में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई खेत निचले हिस्सों में हैं, उन खेतों में पानी भर गया है। गन्ना की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि यदि आठ दिन तक यही हाल रहा तो गन्ने की फसल भी सड़ जाएगी। 

नरौरा स्थित गंगा बैराज में नदी में 25 जुलाई को शाम 1,34,235 क्यूसेक की रीडिंग ली गई है। यहां पर 24 जुलाई को शाम भी पानी इतना ही था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बारिश थमने की वजह से पानी घटने  के आसार थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंगा नदी में हरिद्वार के रास्ते उत्तराखंड का पानी यहां तक आता है। इसलिए आसपास बारिश न होने पर भी गंगा नदी  में पानी आ जाता है। गंगा  नदी सोमवार को खतरे के  निशान से अभी भी 50 सेंटीमीटर नीचे थी। 
विज्ञापन


गुन्नौर तहसील के आठ गांव बाढ़ के खतरे में हैं। इसमें से रघूपुरपुख्ता में गांव के गलियारों तक पानी भरा हुआ है। नाव ही आवागमन के लिए सहारा है। गांव के मुख्य रास्ते पर तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। तमाम किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। फसलें सड़ने की चिंता से किसान परेेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed