फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five women in the district are Pakistani citizens, one has died

Sambhal News: जिले में पांच महिलाएं पाकिस्तानी नागरिक, एक की हो चुकी है मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five women in the district are Pakistani citizens, one has died
संभल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान नागरिकों की खोजबीन की जा रही है, ताकि उनको वापस भेजा जा सके। संभल जिले में पांच महिलाएं पाकिस्तानी नागरिकता वाली हैं। जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो पांच महिलाएं जिले में हैं वह लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। इन महिलाओं के वीजा का सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद जो निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में जो पांच महिलाएं रह रही हैं वह वर्षों पहले आई थीं। यह लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। पहले यह छह महिलाएं थीं। एक महिला की कुछ समय पहले मौत हो गई। अब पांच महिलाएं बची हैं। यह भी बुजुर्ग हो चुकी हैं। हालांकि इन महिलाओं के परिवार के लोगों की चिंता अभी भी बढ़ी हुई है। क्योंकि देशभर से तमाम पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजे जा रहे हैं। इसलिए सभी के परिवार चिंतित हैं। एसपी ने बताया कि लॉन्ग टर्म वीजा धारकों को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इसलिए इन महिलाओं की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed