{"_id":"62db0ba0588a6374b01c4341","slug":"five-miscreants-sitting-as-a-ride-robbed-the-driver-also-took-the-e-rickshaw-chandausi-news-mbd4354828135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठे पांच बदमाशों ने चालक को लूटा, ई-रिक्शा भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बनकर बैठे पांच बदमाशों ने चालक को लूटा, ई-रिक्शा भी ले गए
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के बाहर से ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे पांच बदमाशों ने गांव कैथल के बाहर चालक से चाकू की नोक पर नकदी, मोबाइल व ई-रिक्शा लूट लिया। चालक को बदमाशों ने जमकर पीटा और सड़क किनारे डालकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। शुक्रवार की सुबह दस बजे ई-रिक्शा गांव बुद्धनगर खंडुआ के जंगल में मिला। जबकि बैटरी गायब थे। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी जमाल का 22 वर्षीय पुत्र मानव ई-रिक्शा चलाकर पिता का घर खर्च में हाथ बंटाता है। बृहस्पतिवार की रात मानव ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक पर खड़ा था। तभी पांच लोग मानव के पास पहुंचे और गांव कैथल जाने की बात कही। मानव के मना करने पर ज्यादा पैसे देने की बात कही तो मानव गांव कैथल जाने को तैयार हो गया। मानव जब ई-रिक्शा लेकर गांव कैथल के पास पहुंचा तो बदमाशों ने चाकू निकालकर चालक को गांव के बाहर ले गए। यहां चालक की जेब से मोबाइल, एक हजार रुपये व ई-रिक्शा लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को जमकर पीटा और सड़क किनारे डालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद चालक मानव जैसे-तैसे गांव कैथल पहुंचा और ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व पीड़ित के परिजनों को दी। कुछ देर बाद पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल पर जाकर बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह दस बजे गांव बुद्धनगर खंडुआ के ग्रामीणों ने जंगल में ई-रिक्शा खड़े होने की सूचना दी। पुलिस मानव को लेकर मौके पर पहुंची तो ई -रिक्शा उसी का था। ई-रिक्शा से दोनों बैटरी गायब थी। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।