फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five members of Sarik Sata gang arrested for stealing vehicles from Delhi NCR, SP revealed

दिल्ली एनसीआर से गाड़ियां चोरी करने वाले सारिक साटा गैंग के पांच चोर गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:12 AM IST
सार

देश के बड़े वाहन चोरों में शुमार सारिक साटा गैंग के पांच सदस्यों को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने गैंग के सरगना सारिक साटा के दुबई भागने की जानकारी दी है।साथ ही यह भी जांच पड़ताल होगी कि वह आखिर दुबई कैसे भागा।

विज्ञापन
Five members of Sarik Sata gang arrested for stealing vehicles from Delhi NCR, SP revealed

विस्तार

संभल। देश के बड़े वाहन चोरों में शुमार सारिक साटा गैंग के पांच सदस्यों को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ग्राम प्रधानपति भी है। इनके कब्जे से चोरी की गई छह गाड़ी बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शनिवार को खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सारिक साटा दुबई में बैठकर इस गैंग को चला रहा है। भारत में सारिक साटा का बेटा गैंग का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

इन दोनों के इशारे पर ही वाहनों की चोरी किए जाने की बात भी आरोपियों ने स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि पिछले एक साल के अंदर दिल्ली एनसीआर से 300 से अधिक लग्जरी कार चोरी की हैं। पुलिस इन कारों की जानकारी भी जुटाएगी। गैंग के कुछ सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने जो आरोपी पकड़े हैं, उनमें नूरियों सराय के ग्राम प्रधान पति बब्बू उर्फ रौनक, कासिफ, गुलाम नबी निवासी मोहल्ला दीपा सराय, वकील निवासी गांव भमौरी बुजुर्ग थाना छर्रा जनपद अलीगढ़, मोहम्मद अनवार निवासी मोहल्ला करिया नीम भौगांव थाना भौगांव जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो क्रेटा कार, एक अल्टो, एक होंडा सिटी, एक ब्रेजा और पिकअप मैक्स बरामद की है। सभी गाड़ी दिल्ली से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई भागने की जानकारी पर छानबीन करेगी पुलिस
संभल। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने गैंग के सरगना सारिक साटा के दुबई भागने की जानकारी दी है। इसमें छानबीन कराई जाएगी। साथ ही यह भी जांच पड़ताल होगी कि वह आखिर दुबई कैसे भागा। दुबई भागने की पुष्टि के बाद उसके आधार पर कार्रवाई आगे की जाएगी।

वर्जन
सारिक साटा गिरोह दिल्ली और एनसीआर में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके सदस्य संभल जिले में आए तो सूचना पुलिस को मिली थी। इसी क्रम में चेकिंग की और पांच आरोपी पकड़े गए हैं। चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं। आगे की छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed