फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five farmers honored for doing organic and natural farming

जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले पांच किसानों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five farmers honored for doing organic and natural farming
कु
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पल्था मिठनपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में अमृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला व कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले पांच किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का फीता काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र जनपद के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। यहां से कृषकों व महिला कृषकों को नवीनतम तकनीकी जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी। उन्होंने परस्पर मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्र से जानकारी व प्रशिक्षण लेकर इसको अपने खेतों पर अपनाकर लाभ उठाए। क्योंकि यहां वैज्ञानिकों की टीम रहती है। जो आपको सही व नवीनतम जानकारी देगी। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि हमारे जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित होना कृषकों व हमारे लिए वरदान है। सभी किसानों से लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान अपनी घूरे सड़क किनारे न डालकर गड्ढों में डाले। साथ ही अपने बच्चों को अधिक से अधिक स्कूल बेजे। केंद्र के वैज्ञानिक डा. अरविंद कुमार ने कृषकों को मिलेट व बायोफोर्टीफाइड प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह प्रजातियां तत्वों में घनी होती है। किसानों से जैविक खेती व जैव उर्वरकों की जानकारी दी। किसान मेले में जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले पांच कृषक अनिल कुमार देब, गजेंद्र, ब्रजेश पाठक, पीयूष शर्मा, देवराज को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक बनियाखेड़ा प्रमुख डा. सुगंधा सिंह, डा. महावीर सिंह, कृषि विभाग के चंद्रपाल गुप्ता, सुघर सिंह, ओंकार सिंह सहित 415 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000000000
किसान मेले में लगाए अनेक स्टाल
चंदौसी। किसान मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। जनपद स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, मत्स्य पालन विभाग अभिकरण, कृषक गोष्ठी, हाइब्रिड धान, कृषि विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एंड प्रसंस्करण विभाग, मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक, प्रधान मंत्री फसल बीमा आदि स्टालों पर किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed