फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five died in accident

रेस लगा रहे ट्रैक्टर पलटे, पांच की मौत, 30 घायल

Sun, 25 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 25 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
five died in accident
रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार को मोहर्रम का जुलूस देखकर वापस लौटते समय अमरोहा जिले के खरपड़ी व संभल जिले के करकौरा गांव के ट्रैक्टर चालक एक दूसरे से आगे निकालने को रेस लगाने लगे। जिससे गवां-बबराला मार्ग पर सिंघौली गांव के निकट दोनों ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गए।
विज्ञापन



जिसमें खरपड़ी गांव के ट्रैक्टर पर सवार तीन महिलाओं व एक दस वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर घायलों को रेफर किया गया। कुल तीस से अधिक लोगों चोटिल हुए हैं। रजपुरा थाने के सेमरी गांव में मोहर्रम का बड़ा मेला था।
विज्ञापन



मोहर्रम का जुलूस देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग आए थे, जिसमें अमरोहा के आदमपुर थाने के खरपड़ी गांव से आए ट्रैक्टर ट्राली में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे, अधिकांश महिलाएं व बच्चे थे। रजपुरा थाने के करकौरा गांव से भी आए ट्रैक्टर में करीब इतने ही लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम करीब साढ़े चार बजे को वापस लौटते समय गवां-बबराला रोड पर करकौरा व खरपड़ी के ट्रैक्टर साथ साथ चले। दोनों आगे निकालने को ट्रैक्टर दौड़ाने लगे। इसी बीच पीछे चल रहा खरपड़ी का ट्रैक्टर पलट गया। पीछे शोर शराबा देखने के चक्कर में आगे चल रहा करकौरा का ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।


खरपड़ी का ट्रैक्टर कई बार पल्था खा गया। आसपास के लोग दौड़े। जिसके पास जो वाहन था, वह लेकर दौड़ा। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। सीएचसी रजपुरा पहुंचाया लेकिन यहां खरपड़ी निवासी शब्बीर की पत्नी हमसीरन (55), हफीज की पत्नी सईदन (50), मेहंदी की दस वर्षीय बेटी मेहराज व मुटैना गांव निवासी बुंदू की पत्नी खातून (55) को मृत घोषित कर दिया गया।



शरीफ के तीन वर्षीय पुत्र शाने आलम को भी प्रथम दृष्टया मृत मान लिया गया लेकिन बाद में उसकी सांस लौट आई और उसे रेफर कर दिया गया। खरपड़ी गांव के रेहान पुत्र कमरुद्दीन, शाइस्ता पुत्र मुशीर, फिरदौज पुत्र इदरीश, आबिद पुत्र मुश्ताक, तबस्सुम पुत्री मुश्ताक तथा करकौरा गांव के निजारुल पुत्र माजिद, जमील पुत्र इस्माइल, अमाना पत्नी मुहम्मद, नन्हीं पुत्री जाफर, समीरा पत्नी कर्रू, परवीन पुत्री रफीक आदि 18 गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रजपुरा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन महिलाएं, एक बालिका की मौत हो गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed