{"_id":"680be579f048c9dbe40eb923","slug":"five-council-schools-of-the-city-will-be-rejuvenated-with-rs-50-lakh-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119508-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 50 लाख से शहर के पांच परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 50 लाख से शहर के पांच परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के पांच परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा पचास लाख रुपये की लागत से पांचों विद्यालय में टाइल्स लगाने के साथ ही शौचालय निर्माण और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
शहर के कई विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। शौचालय भी हैं तो वह जर्जर हालत में हैं। नगर पालिका के जेई निर्माण ने बताया कि शहर के लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय, सरोजनी नायडू कंपोजिट विद्यालय, लाला लाजपत राय प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणगंज, विनोबा भावे जूनियर हाईस्कूल में कायाकल्प का कार्य कराया जाएगा। इसमें टाइल्स लगाने के साथ ही शौचालय निर्माण, फर्नीचर आदि का कार्य किया जाएगा। पांचों विद्यालय में कार्य कराने के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया एक दो दिन में पूरी हो जाएगी। मई माह के पहले सप्ताह में विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाने की संभावना है।