{"_id":"62af7e29ccba1c61726c5fc9","slug":"five-corona-positives-including-railway-shuntingman-found-chandausi-news-mbd4320002108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे शंटिंगमैन सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मिले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे शंटिंगमैन सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मिले,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग के लिए आए शंटिंगमैन सहित जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया है तथा उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर सैंपलिंग की जा रही है।
गोरखपुर से शंटिंगमैन पंकज (33) चंदौसी के रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग के लिए 15 जून को आए थे। उससे पहले की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव थी। पर जुकाम की समस्या पहले से बनी थी। चंदौसी में चिकित्सक ने उपचार के दौरान 15 जून को ही उन्हें जांच की फिर से सलाह दी। शनिवार को आई जांच में पंकज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें संस्थान में ही क्वारंटीन कर दिया है। उनके संपर्क में आए 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनके अलावा असमोली ब्लाक क्षेत्र के गांव सतपुरा निवासी देशराज सिंह का नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुनावई के बंगाली कालोनी निवासी सूरजपाल, पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव करचाली निवासी जयप्रकाश, संभल ब्लाक क्षेत्र के बराही निवासी पूनम (19) ने सीएचसी में रेंडमली ही जांच कराई थी। जांच में तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच के लिए सैंपिल ले रही है। साथ ही सभी संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया है।