फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five accused arrested for robbing women under the pretext of collecting donations.

Sambhal News: चंदा मांगने के नाम पर महिलाओं को लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for robbing women under the pretext of collecting donations.
चंदौसी। दृष्टिहीन लोगों की मदद के नाम पर चंदा मांगकर बुजुर्ग और आभूषण पहने महिलाओं को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी तरीके से लूट की वारदातें करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आनंद विहार कॉलोनी, मौलागढ़ निवासी नारायणी देवी ने आठ अगस्त को चंदौसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति और एक महिला रास्ता पूछने के बहाने उनके संपर्क में आए। बातचीत के दौरान आरोपी उन्हें अपने साथ लेकर एकांत स्थान की ओर चले गए। वहां आरोपियों ने कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को गिरोह के चंदा मांगने के तरीके की जानकारी मिली। पुलिस ने रविवार को खुर्जागेट से करेली रोड पर चेकिंग के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गंगाराम निवासी चमरी (हापुड़), कल्लू राय और उसकी पत्नी तुलसी निवासी लक्ष्मीनगर (मथुरा) तथा राजू और उसकी पत्नी माया निवासी चमरी (हापुड़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से पीली धातु के दो जोड़ी कुंडल और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरे राज्यों में की गई वारदातों का भी पता लगा रही है।

पति-पत्नी रेकी करते, महिला सदस्य फंसाती और भाई देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के नाम पर लोगों से 50 और 100 रुपये का चंदा लेते थे। इसके बदले लखनऊ एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के नाम की पर्ची दी जाती थी। इसी बहाने गिरोह के सदस्य घरों और बाजारों में घूमते हुए लोगों को करीब से देखते थे। राजू और उसकी पत्नी माया महिलाओं की रेकी कर उन्हें चिह्नित करते थे। इसके बाद तुलसी बातचीत शुरू कर महिला को विश्वास में लेती थी। महिला के साथ चलने के लिए तैयार होने पर गंगाराम और कल्लू उसे सुनसान स्थान की ओर ले जाते थे। वहां मौका मिलते ही टप्पेबाजी या लूट की वारदात कर दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक गंगाराम और कल्लू सगे भाई हैं।

---------------------------
पुलिस को अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के खुलासे में सफलता मिली है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे और विभिन्न टेक्निकल जांच के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed