फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First session examination started in council schools

Sambhal News: परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षा हुई शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
First session examination started in council schools
चंदौसी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की प्रथम सत्र की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक और छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की कला, क्राफ्ट व शारीरिक शिक्षा आदि विषयों की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं पर कड़ी निगरानी की।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में 25 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक प्रथम सत्र की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। वहीं, कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं की लिखित परीक्षा पहली व दूसरी पाली में संपन्न हुई। पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, ग्रह शिल्प और दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग विषयों की परीक्षा हुई। इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल के कक्षा अध्यापक व विषय अध्यापक करेंगे। मूल्यांकन से संबंधित सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाद कम अंक लाने वाले बच्चों की स्थिति में सुधार लाने के लिए अध्यापक अभिभावकों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed