फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First heard the PM and then made plans for election campaign

पहले पीएम को सुना फिर चुनाव प्रचार की बनाई योजना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
First heard the PM and then made plans for election campaign
संभल/चंदौसी/गुन्नौर। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर आधारित वर्चुअल संवाद का प्रसारण जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों ने सुना। पीएम की बजट सराहना को समझकर इसी आधार पर चुनाव प्रचार की योजना बनाई।
विज्ञापन

संभल विधानसभा क्षेत्र में नगर की प्रेमशंकर वाटिका में पीएम का संबोधन सुना गया। कार्यक्रम में बजट पर विस्तार से बातचीत करते हुए पीएम ने इसके फायदे गिनाए। पीएम ने कहा कि बजट 2022 से देश को आधुनिकता की तरफ लेकर जाएगा। बीते सात वर्षों में जो फैसले लिए गए, नीतियां बनीं, पहली की नीतियों की गलतियों को सुधारा गया। कहा कि सरकार ने बजट में हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रावधान किए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल, डा. अरविंद गुप्ता, जिला प्रभारी राजा वर्मा, संजय सांख्यधर, कपिल सिंघल, हर्षित रस्तोगी, विपिन गुप्ता, वीरेश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन

असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार के क्षेत्र में पवांसा के श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज में लाइव संबोधन के दौरान पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, अवधेश प्रताप सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह, गंगाराम सैनी, वीरेश यादव, कमल पाल, श्रीओम राघव, रमाशंकर सैनी, समय सिंह, हरिओम शर्मा, जयपाल सिंह पाल, पंकज गोस्वामी, सुनील पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में चंदौसी नगर के अंजता टाकीज की स्क्रीन पर भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गुलाब देवी के नेतृत्व में पीएम का संवाद लोगों ने सुना। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, जिला अध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर, जिला प्रवासी जयप्रकाश जेपी, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता, गजराज सिंह, मनोज दिवाकर, गिरीश रतन आदि रहे। इस दौरान गुलाबा देवी ने लोगों को बजट से जुड़ी अनेक जानकारियां दीं। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के बहजोई नगर की नवीन मंडी स्थल में विकास वार्ष्णेय, कमल कुमार कमल, राजेश शंकर राजू, सुरेंद्र आढ़ती, नीरज वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार एनके आदि रहे।

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में बबराला स्थित लोहिया कान्वेंट स्कूल में एलईडी वैन पर पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद को लोगों ने सुना। पीएम का संबोधन सुन लोग गदगद हो गए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार राजू, उमेश यादव, कुमोद वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, राजीव शर्मा, प्रशांत अग्रवाल,दिनेश कौशल, कल्लू वाष्णैय, फईम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed