फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Firing on two sides took place in Kisauli for twenty minutes

किसौली में बीस मिनट तक हुई दो पक्षों में फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Firing on two sides took place in Kisauli for twenty minutes
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में शुक्रवार को दो पक्षों में गाली-गलौच के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो शस्त्र निकल आए। दोनों ओर से करीब बीस मिनट का फायरिंग हुई। इससे ग्रामीण सहम गए। अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर छिपते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान फायरिंग की किसी ने वीडियो बना ली, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली गांव निवासी राजकुमार के धान गांव के ही व्यक्ति मुकेश की ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बहजोई मंडी के लिए जा रहे थे। रास्ते में ग्राम प्रधान का घर पड़ा, जहां से ट्रैक्टर-ट्राली गुजरी। आरोप है कि प्रधान के भाई ने ट्रैक्टर चालक मुकेश से गाली-गलौच की। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई श्याम सिंह और मुकेश को पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ बहजोई थाने ले गई। इसके आधा घंटे बाद गांव में ही मुकेश के परिजनों और प्रधान पक्ष में गाली-गलौच हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों ओर से शस्त्र निकल आए। करीब बीस मिनट तक धड़ाधड़ फायरिंग की गई। घटनास्थल के पास ही प्राथमिक विद्यालय है, इसमें पढ़ रहे बच्चे सहम गए। गनीमत रही कि कोई बाहर नहीं था। अंदर कक्षाएं चल रहीं थीं। वहीं, अन्य ग्रामीण भी अपनी-जान बचाने को इधर-उधर दुबक गए। इसी दौरान फायरिंग का वीडियो किसी ने बना लिया। जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। फायरिंग की सूचना पर फिर से भारी संख्या में पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखकर गांव में फायरिंग कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्ष से करीब चालीस लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed