फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Firing in two sides on suspicion of informer, child injured

मुखबिरी के शक में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, छात्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides on suspicion of informer, child injured
सौंधन(संभल)। आरोप-प्रत्यारोप के बाद दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दस वर्षीय बालक को गोली लग गई। गोली लगने से घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पुलिस ने खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। ट्रॉली पकड़वाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद पथराव और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल में सीओ ने पीड़ित पक्ष से जानकारी ली है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के शकरपुर तारनपुर निवासी रामगोपाल मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर ला रहे थे। इस दौरान किसी ने पुलिस को अवैध खनन की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। रामगोपाल ने गांव जाकर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिए जाने की जानकारी परिजनों को दी। गांव में ही एक व्यक्ति पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया तो विवाद बढ़ गया। बताते हैं कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है उसकी गांव में ससुराल है और वह अब अपना घर बनाकर गांव में ही रह रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि दोपहर तीन बजे जब रामगोपाल पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने छत से चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें रामगोपाल के भाई जोगेंद्र का दस वर्षीय बेटा योगेश घायल हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि योगेश कक्षा चार का छात्र है। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौके पर सीओ अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष से जानकारी ली है। गांव पहुंची थाना पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पीड़ित पक्ष नेे कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed