{"_id":"5aa6d0214f1c1b00768b5302","slug":"firing-in-dealer-election-meating","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपुर में डीलर चुनाव की बैठक में मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरपुर में डीलर चुनाव की बैठक में मारपीट-फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई तुमरियाघाट के गांव अमरपुर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। असामाजिक तत्वों ने प्रशासनिक अफसरों को धमकी दी।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उग्र लोगों को खदेड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद राशन डीलर का चयन हो सका। विकास खंड रजपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुमरियाघाट के गांव अमरपुर में सोमवार को राशन डीलर के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी।
हंगामे की आशंका को लेकर पहले से ही एक दरोगा और चार सिपाही मौके पर मौजूद थे। सरोज पत्नी किशनपाल और रामवती पत्नी हेमराज राशन डीलर के उम्मीदवार थे। बैठक में कोई प्रस्ताव पास होने से पहले ही एक पक्ष ने बैठक निरस्त करने की मांग की। बिना कारण बताए ही बैठक निरस्त करने की मांग पर एडीओ ने जब उनसे जवाब मांगा तो कुछ लोग भड़क गए।
विज्ञापन
बैठक निरस्त नहीं करने पर प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देने लगे। इसके बाद भी प्रस्ताव बैठक जारी रही तो नाराज एक पक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गालौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बैठक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे चले। किसी तरह पुलिस ने हालात संभाला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रस्ताव कराने आई ब्लॉक की टीम प्रस्ताव निरस्त करके वापस लौट गई।
दोपहर दो बजे भारी पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दोबारा बैठक कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन एक पक्ष नहीं पहुंचा। हालांकि बैठक की औपचारिकता पूरा होने की वजह से राशन डीलर का चयन हुआ। राशन डीलर उम्मीदरवार सरोज के पक्ष में 412 लोगों ने समर्थन किया। सरोज देवी को राशन डीलर चुन लिया गया।