{"_id":"68f15adbb6190d11b3069766","slug":"fireworks-will-be-sold-at-the-kurukshetra-pilgrimage-ground-stalls-have-started-being-set-up-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128160-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में बिकेगी आतिशबाजी, स्टॉल लगने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में बिकेगी आतिशबाजी, स्टॉल लगने शुरू
विज्ञापन
संभल में कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में आतिशबाजी बिक्री के लिए लगे टेंट के पाइप। संवाद
संभल। दिवाली के मौके पर चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र मैदान में आतिशबाजी बिकेगी। इसके लिए टेंट लगाया जाना शुरू हो गया है। लोगों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए 45 आवेदन सिटी मजिस्ट्रेट को दिए हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग को भेजा गया है।दिवाली के मौके पर शहर में हर एक वर्ष की तरह इस बार भी आतिशबाजी का बाजार लगना है। प्रशासन ने बाजार के स्थान को लेकर निर्णय ले लिया है। पिछले वर्ष की तरह चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में आतिशबाजी का बाजार लगेगा। बृहस्पतिवार को मैदान में टेंट को लेकर पाइप लगाने के काम में मजदूर जुटे रहे। वहीं लोगों ने आतिशबाजी बिक्री के अस्थायी लाइसेंस के लिए 45 आवेदन सिटी मजिस्ट्रेट को दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि जो आवेदन मिले हैं उन्हें जांच के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग को भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अस्थायी लाइसेंस तीन दिन के लिए जारी किए जाएंगे। दिनों का निर्धारण सीओ से चर्चा के बाद शुक्रवार को किया जाएगा।
000000000
चंदौसी में पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में बिकेगी आतिशबाजी, गुन्नौर में चिह्नित होगा स्थान
चंदौसी में सीता आश्रम स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में फुटकर में आतिशबाजी बिकेगी। इसमें दुकानों की संख्या 15 से 20 रहेंगी। वहीं गुन्नौर के थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस के लिए 25 आवेदन आए थे। 15 अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। जहां पहले आतिशबाजी बिकती थी, वह स्थान आबादी के बीच में आ गया है। इसलिए सीओ आबादी से बाहर अन्य स्थान को देखेंगे। जिसके बाद ही स्थान चिन्हित किया जाएगा। संवाद