फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire broke out in a closed two-storey house, goods worth Rs 3 lakh burnt.

Sambhal News: बंद दो मंजिला घर में लगी आग, तीन लाख का सामान जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed two-storey house, goods worth Rs 3 lakh burnt.
संभल। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में बंद दो मंजिला घर में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन लाख रुपये का घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ला हल्लू सराय में चामुंडा मंदिर से कुछ दूरी पर प्रतिज्ञा पति तारा चंद और दो बच्चों के साथ किराये के दो मंजिला घर में करीब पांच साल से रहती हैं। सोमवार को प्रतिज्ञा ने घरेलू निपटाया और फिर घर का कुंडा लगाकर मुख्य बाजार में पार्लर पर चली गईं। जबकि बच्चे स्कूल और तारा चंद मुरादाबाद गए थे। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने घर में धुएं के साथ आग की लपटें उठती देखीं तो इसकी सूचना प्रतिज्ञा को दी।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचीं तो घर में आग जल रही थी। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर पानी डालते हुए आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू में नहीं आई। लोगों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी हो सकी। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा था लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed