फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire breaks out in sugarcane bagasse in Janeta, causing panic

Sambhal News: जनेटा में गन्ने की खोई में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in sugarcane bagasse in Janeta, causing panic
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव जनेटा में रविवार को खेत में रखी गन्ने की खोई में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गांव जनेटा निवासी कल्लू के खेत में रखी गन्ने की खोई में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही खेत से धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तेज गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चंदौसी से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान अग्नि सचेतक विजय वीर यादव भी मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग बुझने से आसपास के खेतों को नुकसान होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed