फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firauti k liye apharan, hatya ke fenka shav

फिरौती के लिए अपहरण, हत्या कर फेंका शव

Sat, 17 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 17 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
firauti k liye apharan, hatya ke fenka shav
murder
हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को युवक की लाश बरामद की है। महिला समेत छह आरोपी भी पकड़े गए हैं। फिरौती में दिए जाने वाले चार लाख रुपये और करीब छह लाख मूल्य के जेवर पुलिस को मिल गए हैं। 
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के नयागांव कमालपुर निवासी संजीव (25) पुत्र जगदीश सरन 11 दिसंबर को सुबह अपनी बाइक से नखासा थाना क्षेत्र के रंपुरा जट गांव में स्थित अपने खेत पर गया था। उसी समय संजीव का अपहरण कर लिया गया। जब शाम तक संजीव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई उसका मोबाइल मिलाया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन 12 दिसंबर को दोपहर संजीव के चचेरे भाई सागर के मोबाइल पर फोन कॉल आई। इसमें 25 लाख रुपये की मांग की गई। परिजनों ने रुपये देने की हामी भर दी। अपहर्ताओं ने संजीव की डिस्कवर बाइक को तुर्तीपुर के जंगल में खड़ी होने की जानकारी दी। परिजन बाइक को घर लेकर आए। 
विज्ञापन

शाम को परिजनों ने यह जानकारी एएसपी संभल को दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया।

परिजनों के साथ पुलिस भी अपहर्ताओं की तलाश में लग गई। इस बीच अपहर्ताओं का पीड़ित परिवार से फोन पर संपर्क बना रहा। अपहर्ताओं से जब परिजनों ने कहा कि 25 लाख नहीं हो पाएंगे तो उन्होंने फिरौती की रकम को घटाकर 10 लाख कर दिया। परिजनों ने चार लाख कैश और छह लाख कीमत के जेवर देने का इंतजाम किया। मुरादाबाद से गढ़ मुक्तेश्वर के बीच फिरौती का थैला देना तय हुआ। पीड़ित परिवार के सदस्य ट्रेन में सवार हो गए और आरोपियों के कहे मुताबिक उन्होंने बृजघाट के पास ट्रेन से थैला फेंक दिया। पुलिस का जाल पहले से बिछा हुआ था। जैसे ही एक आरोपी ने थैला उठाया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ में पूरा केस खुलता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के सेवड़ा जसरथ की ग्राम प्रधान के पति किशोरी के गन्ने के खेत से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला समेत छह आरोपी भी पकड़े गए हैं। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शारीरिक तौर पर संजीव सक्षम था और अपराधियों द्वारा नशा दिए जाने के बाद भी वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुआ। उसे बेसुध करने के लिए उस पर डंडे मारे गए।


जिसमें उसकी मौत हो गई। फोन पर पीड़ित परिवार से संपर्क बनाए हुए थे। वारदात में शामिल दो आरोपी रिश्ते में चचेरे तहेरे भाई हैं। बाकी चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।  एसपी बालेंदु भूषण से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा शनिवार को किया जाएगा। कुछ लोग पकड़े गए हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed