फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR filed against 11 people including Narauli chairman

Sambhal News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट में नरौली चेयरमैन समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 11 people including Narauli chairman
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी अंजुम निशा ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत करने पर असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें नरौली नगर पंचायत के चेयरमैन बिट्टन मलिक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2021 में बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी खलील सलमानी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले कार की मांग कर रहे थे। कई बार मारपीट कर भी घर से निकाल दिया था। महिला का आरोप है कि वह मायके में रह रही थी। 25 जनवरी को देवर मुस्तकीम घर आया था। उस समय वह अकेली थी। इसी दौरान उसने बदसलूकी की और मारपीट कर भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस में की तो पति व ससुरालवाले नरौली नगर पंचायत के चेयरमैन के साथ उसके मायके पहुंचे और मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खलील, मुस्तकीम, रहीस, यासीन, आदिल, हसीन, फराह, तायरा, परवीन, तौफीक और चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed