फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fir against cdo

संभल के स्थानांतरित सीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 22 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले के स्थानांतरित मुख्य विकास अधिकारी शंकरलाल  त्रिपाठी और जिला  कंसलटेंट पद पर तैनात महिला कर्मचारी के बीच फोन पर हुई वार्ता का प्रकरण अभी ठंडा नहीं पड़ा। महिला कर्मचारी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की टीम शनिवार को जांच करने संभल पहुंची।
 टीम के उपाध्यक्ष और दो सदस्यों ने महिला कर्मचारी के बयान लिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। महिला कर्मचारी ने मौके पर ही तहरीर लिख कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक कलमेश दीक्षित ने कहा कि स्थानांतरित हुए मुख्य विकास अधिकारी के  खिलाफ एफआईआर दर्ज ‌िकया गया।
विज्ञापन


संभल जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे शंकर लाल त्रिपाठी अब आयुक्त ग्राम्य विकास के कार्यालय से संबद्ध हैं। उनके खिलाफ जिला कंसलटेंट के पद पर तैनात महिला कर्मचारी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ में फोन पर हुई बातचीत की काल रिकार्डिंग पेश की है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रहे शंकर लाल त्रिपाठी प्रेमालाप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में महिला कर्मचारी ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के समक्ष शिकायत की थी। शिकायत के बाद अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ, आयोग के सदस्य सागर धानुक और संजय कुमार सविता संभल पहुंचे। संभल में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने महिला कर्मचारी का बयान लिया।


महिला कर्मचारी ने जिलाधिकारी समेत जिले के कई अफसरों पर आरोप लगाए लेकिन आयोग के उपाध्यक्ष ने साफ कर दिया कि जिलाधिकारी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। यदि महिला कर्मचारी, डीएम से शिकायत करती और डीएम उसकी सुनवाई न करते तो कुछ     कहा जा सकता था। आयोग के उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि महिला तहरीर दे तो तत्काल उसकी एफआईआर दर्ज कर लें। जांच होने पर हकीकत साफ हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed