फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fir against 19 persons

प्रधानी चुनाव को लेकर हुई फायरिंग व पथराव में 19 के खिलाफ रिपोर्ट, आठ जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
fir against 19 persons
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में प्रधानी चुनाव को लेकर हुए बलवे में दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक पक्ष के दस लोग आरोपी हैं तो दूसरे पक्ष के 9 लोग आरोपी बनाए गए हैं। जानलेवा हमला, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई आरोपियों को जेल भेजा गया है। यह विवाद प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव मूसापुर में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर विवाद हो गया। इसमें जमकर फायरिंग व पथरा हुआ। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। इसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष की ओर से शरीफ पुत्र हिदायतुल्ला की ओर से दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के नूर मोहम्मद पुत्र वाहिद ने 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही पक्षों की ओर से जानलेवा हमला, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराईं गईं हैं। हयातनगर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि फायरिंग व पथराव के मामले में एक पक्ष के अल्फैज, नूर मोहम्मद, दानिश, वारिस हुसैन, जाकिर हुसैन व दूसरे पक्ष के कमाल, रिजवान और शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed