फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Filed report of murderous attack on two youths including businessman leader

संभल: व्यापारी नेता सहित दो युवकों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Filed report of murderous attack on two youths including businessman leader
चंदौसी। बिसौली गेट में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने व्यापारी नेता सहित दो युवकों के विरुद्ध कोतवाली में जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभाष रोड निवासी अमित पाठक शनिवार की रात दस बजे बिसौली गेट से होते हुए अपने घर जा रहे थे। जब उनकी कार बिसौली गेट स्थित अक्रूरजी पुरम के पास पहुंची तो खड़े व्यापारी नेता सागर गुप्ता व अभिषेक उर्फ अनिल निवासीगण गणेश काॅलोनी खड़े थे।
विज्ञापन

अमित पाठक ने बताया कि चार माह पहले मिट्टी भराव के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये दिए थे। जब उन्होंने रास्ते में सागर गुप्ता से अपने रुपये का तकादा किया तो दोनों ने कार से बाहर निकलने की धमकी दी। कार से बाहर निकलने पर दोनों उन्हें अक्रूरजी पुरम के पास ले गए और मारपीट शुरू कर दी। उधर से गुजर रहे कपिल त्यागी ने उन्हें बचाया तो दोनों ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इसमें कपिल त्यागी व अमित घायल हो गए। तभी उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। अमित पाठक की तहरीर पर पुलिस ने सागर गुप्ता व अभिषेक उर्फ अनिल के विरुद्ध कोतवाली में जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed