{"_id":"61c76dcfac049a15bd4522cb","slug":"fighting-stone-pelting-between-two-sides-over-the-land-of-village-society-chandausi-news-mbd4139001108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव चितौरा में पट्टे की भूमि के बराबर में स्थित ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया और 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार शाम गांव चितौरा में एक पक्ष के प्रेमपाल सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति के पट्टे की भूमि खरीद कर निर्माण कर लिया है। उसी के बराबर में खाली ग्राम समाज की भूमि पर दूसरे पक्ष के मुकेश का बिटोरा रखा हुआ है। शुक्रवार को प्रेमपाल सिंह ग्राम समाज की भूमि पर भराव डलवा रहा था, उसी समय मुकेश ने इस बात का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी ने पुलिस को सूचना सूचना दे दी।
थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस पहुंची और मौके से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसमें पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के मुकेश, राजेश ,कुबेर, बिंदे, नन्हे, कररु, मनोज तथा प्रेमपाल, नेमपाल , हरपाल, विकास, अरविंद, अतुल ,मनोज सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।