फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight over vacating house, mother and son injured

Sambhal News: घर खाली कराने को लेकर मारपीट, मां-बेटा घायल

Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fight over vacating house, mother and son injured
धनारी।
विज्ञापन

घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव भकरौली निवासी लखमीचंद ने बताया कि दस अप्रैल को रात करीब नौ बजे उसकी मां सावित्री घर पर अकेली थीं। इस बीच गांव का ही अरुण अपने परिवार के नितिन, जितेंद्र, रेनू, दान सिंह, भगवान देई के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर आ गया और गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।



यूकेलिप्टस के पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट, पांच पर केस

धनारी। गांव अफजलपुर निवासी हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार दोपहर जब वह अपने खेत पर पहुंचा, तो परिवार के ही मोहरपाल, हुकुम सिंह, जय दयाल, श्योदान सिंह, गजना खेत पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। जिसका विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही घायल को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed