फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight over ground dispute, four injured including three women

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, तीन महिला समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fight over ground dispute, four injured including three women
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के तिमरदास सराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव किया गया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शुक्रवार की देर रात तिमरदास सराय में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। इसमें तिमरदास सराय निवासी नईम, उसकी पत्नी तबस्सुम, बेटी तय्यबा और अरीबा घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात को घर में घुसकर मारपीट की। तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed