फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight between two parties over buying sugarcane

Sambhal News: गन्ना खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over buying sugarcane
चंदौसी। रजपुरा चीनी मिल के समीप माफियाओं में गन्ना खरीदने को लेकर मारपीट हो गई। विवाद की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पांच दिन पहले भी बहट गांव के समीप गन्ना माफिया आपस में भिड़ गए थे। रजपुरा चीनी मिल में इन दिनों गन्ना पेराई सत्र चल रहा है। क्षेत्र में बहुत से किसान ऐसे है, जिन्हें समय से पर्ची नहीं मिल पा रही है। जबकि गन्ना माफिया दिनरात गन्ने की अवैध खरीदारी कर चांदी काट रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चीनी मिल के सामने और पुलिस चौकी के समीप काफी समय से फड़ डालकर खुलेआम गन्ने की खरीद हो रही है। इन फड़ों से रोजाना दर्जनों ट्रॉलियां मिल को सप्लाई की जा रही हैं। मिल प्रशासन और पुलिस जानकर भी अंजान बने हैं। मंगलवार को गवां-बबराला मार्ग पर एक गन्ना माफिया ने अनूपशहर की ओर से आई गन्ने की ट्रॉली को रोका। यहां किसान और माफिया के बीच मोलभाव हो रहा था। तभी दूसरा माफिया भी वहां आ गया। बताते है कि उसने किसान को दस रुपये महंगा गन्ना खरीदने का ऑफर दिया। इसी बात को लेकर दोनों माफिया आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed