फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fifty thousand rupees blown away by hitting father-son bike, police engaged in investigation

संभल: पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मारकर उड़ाए पचास हजास रुपये, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees blown away by hitting father-son bike, police engaged in investigation
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपए निकालकर सबमर्सिबल खरीदने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मारकर युवक ने जेब में रखे पचास हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने पुलिस को इसकी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास रखे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर अपने बेटे ज्ञानचंद के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई स्थित एक बैंक से रुपये निकालकर सबमर्सिबल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान नगर में ईदगाह के नजदीक एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और विवाद करने लगा।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान उसने बातों ही बातों में जेब में रखे पचास हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित पिता पुत्र मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed