फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fifth circle made by including three police stations

Sambhal News: तीन थानों को शामिल कर बनाया पांचवां सर्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fifth circle made by including three police stations
जिले में अभी तक चार सर्किल हैं। अब पांचवां सर्किल बनने जा रहा है। नया सर्किल बनने से संभल सीओ की जिम्मेदारी कम हो जाएगी। इस सर्किल में असमोली, ऐंचोड़ा कंबोह और नखासा थाने को जोड़े जाने का प्रस्ताव पुलिस प्रशासन के पास है। फिलहाल अभी असमोली थाना परिसर में सीओ कार्यालय को विकसित कराया जा रहा है। असमोली थाने से ही सीओ कार्यालय संचालित होगा। इसकी तैयारी पचास फीसदी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

संभल सर्किल क्षेत्र में अभी तक छह थाने हैं, जिसकी वजह से सीओ कार्यालय पर कामकाज का दबाव ज्यादा है। इसे कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने असमोली, नखासा और ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र को मिलाकर असमोली नया सर्किल बनाया है।
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर इसका संचालन असमोली थाने से किया जाएगा। थाना परिसर में इसकी तैयारी की जा रही है। सीओ कार्यालय को विकसित किया जा रहा है। करीब पचास फीसदी काम पूरा हो चुका है। असमोली में नया सर्किल बनने से ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के 60, नखासा के 54 और असमोली के 82 गांव सीओ कार्यालय संभल से अलग हो जाएंगे और उनके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली में उपलब्ध होंगे। सबसे ज्यादा सुविधा ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के 12 गांवों के पीड़ित लोगों को होगी क्योंकि यह अमरोहा बॉर्डर के गांव हैं, जिनकी संभल से अधिक दूरी है। लंबी दूरी तय करके यह संभल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed