फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever wreaks havoc in Sambhal district, two women die in Sarangpur, 500 are under treatment

संभल जिले में बुखार का कहर: सारंगपुर में दो और महिलाओं की मौत, 500 से ज्यादा लोग अभी भी करा रहे उपचार

Tue, 22 Oct 2024 11:58 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

सारंगपुर गांव में बुखार से लगातार हो रही मौतों के बीच दो और महिलाओं की जान गई। बुखार से अब तक 10 दिन में सात मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 205 मरीजों की जांच की, जिनमें तीन डेंगू आशंकित मिले हैं। गांव में बुखार का प्रकोप जारी है और लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Fever wreaks havoc in Sambhal district, two women die in Sarangpur, 500 are under treatment
गांव सारंगपुर में बुखार से महिला की माैत के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सौंधन के गांव सारंगपुर में बुखार से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। सोमवार को बुखार से पीड़ित गांव निवासी रामश्री (60) और जयवंती (56) ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। जिसमें तीन डेंगू आशंकित मरीज मिल हैं।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव सारंगपुर में बुखार से लोग तप रहे हैं। पिछले सप्ताह गांव के पांच लोगों की बुखार से मौत हुई थी। जबकि एक हजार से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित थे। ऐसा कोई घर नहीं है, जिसमें कोई बुखार से पीड़ित न हो। गांव निवासी रामश्री और जयवंती भी कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों की मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि गांव निवासी रामश्री काफी समय से बीमार थीं। जबकि परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। दवाई से लाभ नहीं हुआ और दम तोड़ दिया। जयवंती के बेटे शिवपाल ने बताया कि उसकी मां को छह दिन से बुखार आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार संभल के निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 205 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 80 बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जिसमें तीन डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं।

जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो 10 दिन के अंदर सात लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। अन्य बुखार पीड़ित मरीजों में अब दहशत का माहौल बन रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि वायरल का असर गांव में ज्यादा है।

डेंगू आशंकित तीन मरीज मिले हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

गांव में गंदगी तो नहीं बुखार पनपने का कारण

गांव सारंगपुर में पिछले 15 दिन से बुखार का प्रकोप है। सात लोगों की मौत हो चुकी है। 500 से ज्यादा लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। 50 से ज्यादा लोग निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। जांच में सभी मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं। तेजी से गिरती प्लेटलेट्स ही ग्रामीणों की चिंता का कारण बन रही हैं।

इसके अलावा गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में सफाई और फॉगिंग कराई गई। जिससे मच्छरों से राहत मिल सके और गांव में गंदगी से राहत मिले।

सपा विधायक ने उपचार की मांग उठाई

गांव सारंगपुर में वायरल बुखार के प्रकोप में सात लोगों की मौत का मामला सपा विधायक पिंकी यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने एक्स पर लिखकर बेहतर जांच और उपचार कराने की मांग उठाई है। विधायक ने कहा है कि गांव में लगातार मौतें हेा रही हैं। इससे अन्य बीमार लोगों में दहशत फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से लेते हुए लोगों को राहत देनी चाहिए। 



गांव सारंगपुर में लगातार टीम निगरानी रख रही है। जो गंभीर बीमार हैं उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई गई है और फॉगिंग भी कराई है। -डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed