फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female stone pelter arrested in Sambhal violence, Salim who fired at CO also arrested

संभल हिंसा में महिला पत्थरबाज गिरफ्तार: सीओ पर फायरिंग करने वाला सलीम भी पकड़ा, सभी की वीडियो से की गई पहचान

Mon, 06 Jan 2025 10:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:59 AM IST
सार

जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सीओ पर फायरिंग और कारतूस लूटने का आरोप है। पत्थरबाजी के वीडियो के आधार पर हिंदूपुरा खेड़ा की एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Female stone pelter arrested in Sambhal violence, Salim who fired at CO also arrested
संभल हिंसा में शामिल आरोपी। इन पर पुलिस के हथियार लूटने और फायरिंग का आरोप है - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में एक और गिरफ्तारी हुई है। मोहल्ला नाला निवासी सलीम पर बवाल के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिसकर्मियों से कारतूस लूट में भी शामिल था। उसके पास से पुलिसकर्मियों से लूटे गए पांच कारतूस और 312 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना के बाद से सलीम दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। वहां से लौटने पर उसको गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसमें सीओ अनुज चौधरी पर फायर किया गया था।
विज्ञापन


वीडियो के आधार पर आरोपी सलीम की पहचान हुई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को भूरे खां की जियारत के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पत्थरबाजी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

91 आरोपी वांछित घोषित

24 नवंबर को हुए बवाल में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसमें 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 450 आरोपियों की फोटो सामने आई है। इसमें 91 आरोपी ऐसे हैं जिनको वांछित घोषित कर दिया गया है।



यह आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। एसपी का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed