फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female patients were treated and examined in the camp.

Sambhal News: शिविर में महिला मरीजों का उपचार कर कराईं जांचें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Female patients were treated and examined in the camp.
संभल। 17 सितंबर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर लगा। इसमें महिला मरीजों का उपचार करते हुए जांचें की गईं। सरायतरीन और हातिम सराय के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शिविर लगे। जिला अस्पताल में लगे शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू भी रहे। मरीजों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने महिला मरीजों का उपचार किया और जांचें भी कराईं। रक्तदान शिविर में पांच लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी, एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई, डॉ. चमन प्रकाश, डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ. आंचल मल्होत्रा, डॉ. इफरा खातून, डीपीएम संजीव राठौर आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायतरीन पर भी शिविर लगा। जिसमें डॉ. शिव कुमार ने महिलाओं को देखकर उपचार किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हातिम सराय पर लगे शिविर में डॉ. सारा सक्सेना ने महिलाओं का उपचार किया। शिविर में महिलाओं की जांचें भी कराई गईं। इस दौरान अस्पतालों का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed