फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fear of explosion while preparing fireworks, police engaged in investigation

Sambhal News: आतिशबाजी तैयार करते समय धमाका होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fear of explosion while preparing fireworks, police engaged in investigation
संभल। साबिर नियमों की अनदेखी इस कदर कर रहा था कि उसने आतिशबाजी अपने घर में ही तैयार करनी शुरू करा दी थी। आशंका है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी इस खतरनाक काम में लगाए हुए था। इसी दौरान हादसा हुआ और बेटी और पत्नी की जान चली गई। जिस तरह हादसा हुआ है उससे स्पष्ट है कि यह धमाका रखी आतिशबाजी के अंदर लगी आग से नहीं हो सकता। ऐसेे धमाका तब ही हो सकता है जब विस्फोटक सामग्री गंधक और पोटाश के अलावा अन्य विस्फोटक का संपर्क बना हो।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार जिस तरह से हादसा हुआ है उससे लगता है कि विस्फोटक सामग्री कई किलो ग्राम मौके पर मौजूद थी। अगर पटाखे ही मौके पर होते तो तेज धमाका नहीं होता और अगर आग लग भी जाती तो बचकर भागने का मौका मिल जाता। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र मौके पर पहुंचे तो उन्होंने राहत कार्य में तेजी के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस से आसपास के घरों की तलाशी कराई। एक बंद मकान में भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है। जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया है। अभी तक की जांच में यह सामाने आया है कि आतिशबाजी तैयार की जा रही थी। इसलिए ही एक बंद मकान में इतनी भारी मात्रा में माल का भंडारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed